मंजीले बहुत हैं , अफ़साने बहुत हैं, राहे जींदगी में इम्तेहान आने बहुत हैं ..... मत करो गिला उसका जो न मिला, इस दुनियां में जीने के बहाने बहुत हैं.......
जो हो जैसा, दिखे वैसा, जरुरी तो नहीं
सारी दुनिया करे ऐतबार, हरबार, जरुरी तो नहीं,
दिल के बदले दिल मीले, प्यार के बदले प्यार, जरुरी तो नहीं
दिल के टूटे तार, जुड़े हर बार, जरुरी तो नहीं,
भोली सूरत की नीयत हो पाक, जरुरी तो नहीं
दोस्त करे वफ़ा और दुश्मन दगा हर बार, जरुरी तो नहीं,
काले आसमान से हो बारिश, जरुरी तो नहीं
हर कश्ती डूबे तूफान में हर बार, जरुरी तो नहीं,
हर आंसू कहे दर्द और हंसी बयां करे ख़ुशी, जरुरी तो नहीं
दिल के जख्मो को मीले मरहम हर बार, जरुरी तो नहीं,
मीले दर्द तो खो जाये मुस्कान, जरुरी तो नहीं
बेवफाई पर किसी की, उठ जाये खुदा से यकीं हर बार, जरुरी तो नहीं ।